पढ़ाई करने का सही तरीका | padhai karne ka tarika

Ads

पढ़ाई करने का सही तरीका | padhai karne ka tarika

 हम सब पढ़ाई तो करती हैं लेकिन हमें अभी तक पढ़ाई करने का सही तरीका नहीं पता, कई लोग तो लेटकर  पढ़ाई  करते हैं कई लोग तो पढ़ाई करते करते फोन में डूब जाते हैं और ऐसे में कई बार हमारे साथ ऐसा होता है कि हम पढ़ाई करते-करते अपना ध्यान नहीं लगा पाते और हम अपना बहुत सारा समय ऐसे ही बर्बाद कर देते हैं तो आज हम  इस लेख के माध्यम से जानेंगे कि पढ़ाई करने का सबसे इफेक्टिव तरीका कौन सा है जिससे कि हम अच्छे से ,ध्यान से और इफेक्टिव तरीके से पढ़ाई कर सकें|





1) लेट कर पढ़ाई  ना करें:-

हम में से अधिकतर लोग यह गलतियां बहुत ज्यादा करते हैं वे या तो लेट कर या फिर किसी के सहारे बैठ कर पढ़ाई करते हैं मतलब की आलसी व्यक्ति की तरह| ऐसा करने से बचना चाहिए इसके बजे हमें टेबल कुर्सी पर बैठ कर पढ़ाई करना चाहिए और कभी भी किसी के सहारे ना बैठे हैं बल्कि कमर सीधी कर बैठे| इससे आपका ध्यान पढ़ाई में लग पाएगा और साथ ही  आपको आलस्य, नींद की संभावना भी नहीं होगी|


2) पढ़ाई के लिए समय सारणी बनाये :-

हम में से अधिकतर लोग पढ़ाई करने का सही समय तय नहीं कर पाते और इसकी वजह से यह होता है कि हम अपने पढ़ाई के लिए समय ही नहीं निकाल पाते और ऐसे में हम अपनी पढ़ाई को टालते  रह जाते हैं अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो  पढ़ाई के लिए समय सारणी बनाइए और हर  विषय के लिए एक समय निर्धारित जरूर तय  कीजिए ताकि आपका कोई भी सब्जेक्ट छूटे  ना|


3) पढ़ाई के दौरान मोबाइल , डिजिटल गैजेट जैसे कि टीवी इन सब को बंद कर दें:-

हमने अधिकतर लोग पढ़ाई करते समय अपने साथ मोबाइल रखते हैं और ऐसे में नोटिफिकेशन के वजह से वे अपने पढ़ाई से जल्द ही डिस्टर्ब हो जाते हैं|अधिकतर लोग तो ऐसे भी हैं जो पढ़ाई करते समय टीवी चालू कर लेते हैं और ऐसे में उनका मन पढ़ाई की ओर नहीं लग पाता बल्कि बे अपना ध्यान टीवी की ओर कर लेते हैं और जिसके वजह से वे  पढ़ाई करते भी है तो  ध्यान न लग पाने के कारण जल्दी भूल भी जाते हैं|


4) पढ़ाई करते समय अपने साथ नोटबुक पेन या  पेंसिल जरूर रखें:-

जब आप पढ़ाई करें अपने साथ नोटबुक पेंसिल जरूर रखें| इससे यह होगा कि जब भी आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी तो आप उसे नोट कर सकेंगे और उसका आप शॉर्ट नोट बना सकेंगे | और बुक पढ़ते समय हो सके तो अलग-अलग तरह के हाइलाइटर भी रख सकते हैं जिसकी वजह से आप अपने बुक में महत्वपूर्ण जानकारी को हाइलाइट कर सकते हैं|


5) पढ़ाई करते समय जहां समझ में आए उसे बार-बार रिपीट करें:-

कई बार हम पढ़ाई करते समय ऐसी कई बातें या जानकारी  होती है जो हमे  समझ में नहीं आ पता और ऐसे में हम उसे छोड़ देते हैं | और ऐसा करने से हम उसे दोबारा ध्यान ही नहीं दे पाते इसके लिए जरूरी है कि हम उसे बार-बार रिपीट करें अगर वह इस तरह भी  समझ में नहीं आता तो हम उसे किसी के साथ डिस्कस कर सकते हैं, चाहे वो अब अपने टीचर के साथ हो और जानकार व्यक्ति के साथ|


6)  पढ़ाई करते समय एक नई सीख का सकारात्मक विचार रखें:-

पढ़ाई करते समय हम कई बार अपना ध्यान नहीं लगा पाते क्योंकि हमें पता ही नहीं होता की  हम पढ़ रहे तो क्यों पड़ रहे हैं इसलिए अपने पढ़ाई करते समय हमेशा एक नई सीख का सकारात्मक विचार जरूर रखें आप विचार करें कि मुझे इससे एक नई सीख मिलेगी|


7) कोई भी टॉपिक को या कोई भी जानकारी को समझ कर पढ़ें और रटने से बचें:

हम में से अधिकतर लोग को भी टॉपिक को या जानकारी पढ़ते समय अगर समझ नहीं आता बे उसे रटने  की कोशिश करते  हैं | इसके  वजह हमें उसे फिर से समझने की कोशिश करनी चाहिए इसके लिए   उसका शॉर्ट नोट तैयार करें और उसे बार-बार पढ़ें जिससे कि वह आपके समझ में आ जाए|


8) जो भी आपने पढ़ा उसे अपने दोस्तों के साथ विचार विमर्श  जरूर करें:

जो भी आपने पढ़ा उसे अपने दोस्तों के साथ विचार विमर्श करने से आप दोनों को फायदा होगा जो वह नहीं समझ पाया होगा उसे समझ में आ जाएगा और जो वह समझा होगा उससे आप समझ जाएगा |और ग्रुप डिस्कशन करने से एक फायदा यह भी होगा कि वह आपको लंबे समय तक याद रह पाएगा|


9) हमेशा संतुलित भोजन करें:-

ज्यादा भोजन करने से आपको नींद आता है आलस्य  आता है और कम भोजन करने से आपका मन नहीं लग पाता | और कभी कभी संतुलित भोजन ना करने से हमें सिर दर्द, थकावट, पेटदर्द , गैस ऐसी कई बीमारियां देखने को मिल जाती है इसलिए हमेशा संतुलित भोजन करें| और साथ ही साथ हर 1 घंटे में एक गिलास पानी जरूर पिएं इससे यह होगा कि आपका पाचन तंत्र सही से काम कर पाएगा आपका माइंड फ्रेश  महसूस कर पाएगा|


10) चित्र ,मानचित्र, ग्राफ ,रेखा चित्र आदि की मदद से पढ़ाई करें:-

चित्र ,मानचित्र, ग्राफ ,रेखा चित्र,तुलना , आदि की मदद से हम कोई भी चीज को अधिक समय तक ध्यान में रख सकते हैं|  इसलिए इनको अपने पढ़ाई में  शामिल जरूर करें और इन पर ध्यान जरूर दें| और अगर आप एक स्टूडेंट  है तो पुराने प्रश्न पत्रों के आधार पर इंपॉर्टेंट टॉपिक का चयन कर ले और उन पर अच्छे से तैयारी कर ले |



11) कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज,योग ,मेडिटेशन,या  जरूर टहले :-

 पढ़ाई करने के लिए स्वस्थ रहना भी जरूरी है इसके लिए हमें कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज,योग ,मेडिटेशन  या फिर जरूर टहलना चाहिए|  इन तरीकों से हम स्वस्थ रह सकते हैं और कई छोटी-छोटी बीमारियां जैसे  सिर दर्द, थकावट और कई बीमारियों से बच सकते हैं और साथ ही साथ इन सब तरीकों से हम अपने ध्यान की क्षमता को भी पढ़ा सकते हैं|



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ