अब्दुल कलाम के अनमोल वचन | APJ Abdul Kalam Thought in Hindi

Ads

अब्दुल कलाम के अनमोल वचन | APJ Abdul Kalam Thought in Hindi

  अब्दुल कलाम का जीवन बड़े ही मुश्किल भरी थी | वे गरीब घर मे पैदा होने के बावजूद हर किसी के लिए मिसाल है | आज हम उन्ही के ऐ पी जे अब्दुल कलाम के अनमोल विचार (APJ abdul kalam quotes in hindi) के बारे मे जानेंगे |


  ए पी जे अब्दुल कलाम जीवन परिचय:-

अब्दुल कलाम का जन्म 15 October 1931  तमिलनाडु के रमेश्वराम  शहर के एक छोटे से गाँव धनुषकोड़ी में एक छोटे से  गरीब परिवार में हुआ था, उनके पिता एक छोटी सी नाव  चलाया करते थे जिससे उनके परिवार  को मुश्किल से दो वक्त की रोटी के लिए ही पैसों का इंतजाम हो पता था। उनका पूरा नाम अबुल पकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम है | उन्हें बचपन से ही पढाई-लिखाई का बहुत शौक था।

 अब्दुल कलाम हर सुबह स्कूल जाने से पहले न्यूज़ पेपर बेचा करते थे ताकि उनकी परिवार  पर उनके पढाई का ज़्यादा दवाब न आए।

उन्होंने  मिसाइल टेक्नॉलजी मे बहुत से खोज किए जिसके कारण उन्हे मिसाइलमैन  के नाम से भी जाना जाता है | वे भारतीय स्वतंत्र के 11 वे  निर्वाचित राष्टपति भी बने |  ऐ पी जे अब्दुल कलाम भारत  रत्न से भी नवाजा गया | वे भारत के पूर्व राष्टपति ,वैज्ञानिक , अभियंता के रूप मे भी जाने जाते है |




Best Abdul Kalam Quotes In Hindi:-


 अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो आपको पहले सूरज की तरह जलना  होगा |
 

 शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता हैं। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा| 
 
 विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए।
 
 सपने वो नहीं है जो आप नींद में देखे, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे।
 
 महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं|
 
 हमें हार नहीं माननी चाहिए और हमें समस्याओं को खुद को हराने नहीं देना चाहिए।
 
 मैं इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता।
 
 आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।
 
 अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।
 
 इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये ज़रूरी हैं।
 

छोटा लक्ष्य अपराध हैं; महान लक्ष्य होना चाहिए।
 

शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत की जरूरत होती है, चाहे वो माउंट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का।
 

क्या हम यह नहीं जानते कि आत्म सम्मान, आत्मनिर्भरता के साथ आता है?
 

अंततः, वास्तविक अर्थों में शिक्षा सत्य की खोज है। यह ज्ञान और आत्मज्ञान से होकर गुजरने वाली एक अंतहीन यात्रा है।
 

तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक अपनी तय की हुई जगह पर ना पहुँच जाओ- यही, अद्वितीय हो तुम। ज़िन्दगी में एक लक्ष्य रखो, लगातार ज्ञानप्राप्त करो, कड़ी मेहनत करो, और महान जीवन को प्राप्त करने के लिए दृढ रहो।
 

किसी भी मिशन की सफलता के लिए, रचनात्मक नेतृत्व आवश्यक हैं।
 

जो अपने दिल से काम नहीं कर सकते वे हासिल करते हैं, लेकिन बस खोखली चीजें, अधूरे मन से मिली सफलता अपने आस-पास कड़वाहट पैदा करती हैं।
 

एक छात्र का सबसे महत्त्वपूर्ण गुण यह है कि वह हमेशा अपने अध्यापक से सवाल पूछे। 
 

जब तक भारत दुनिया के सामने खड़ा नहीं होता, कोई हमारी इज्जत नहीं करेगा। इस दुनिया में, डर की कोई जगह नहीं है। केवल ताकत ही ताकत का सम्मान करती हैं। 
 

इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता हैं, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।
 

पक्षी अपने ही जीवन और प्रेरणा द्वारा संचालित होता है।
जीवन एक कठिन खेल हैं। आप एक व्यक्ति होने के अपने जन्मसिद्ध अधिकार को बनाये रखकर इसे जीत सकते हैं।
 

महान शिक्षक ज्ञान, जूनून और करुणा से निर्मित होते हैं।
 

यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा।
मेरे लिए, नकारात्मक अनुभव जैसी कोई चीज नहीं हैं।
 

राष्ट्र लोगों से मिलकर बनता है। और उनके प्रयास से, कोई राष्ट्र जो कुछ भी चाहता है उसे प्राप्त कर सकता हैं।
 

जिस दिन हमारे सिग्नेचर ऑटोग्राफ में बदल जायें, उस दिन मान लीजिये आप कामयाब हो गये।
 

मेरा विचार है कि छोटी उम्र में आप अधिक आशावादी होते हैं, और आपमें कल्पनाशीलता भी अधिक होती है, इत्यादि। आप में पूर्वाग्रह भी कम होता हैं।
 

 
हम केवल तभी याद किये जायेंगे जब हम हमारी युवा पीढ़ी को एक समृद्ध और सुरक्षित भारत दें, जो आर्थिक समृद्धि और सभ्यता की विरासत का परिणाम होगा।
 

एक लोकतंत्र में, देश की समग्र समृद्धि, शांति और ख़ुशी के लिए हर एक नागरिक की कुशलता, वैयक्तिकता और ख़ुशी आवश्यक हैं।
 

विष्य में सफलता के लिए क्रिएटिविटी सबसे ज़रूरी है, और प्राइमरी एजुकेशन वो समय है जब टीचर्स उस स्तर पर बच्चों में क्रिएटिविटी ला सकते हैं।
 

कृत्रिम सुख की बजाए ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये।
 

मनुष्य के लिए कठिनाइयाँ बहुत जरुरी हैं क्यूंकि उनके बिना सफलता का आनंद नहीं लिया जा सकता।
 

युवाओं को मेरा सन्देश है कि अलग तरीके से सोचें, कुछ नया करने का प्रयत्न करें, अपना रास्ता खुद बनायें, असंभव को हासिल करें।
 

आकाश की तरफ देखिये। हम अकेले नहीं हैं। सारा ब्रह्माण्ड हमारे लिए अनुकूल है और जो सपने देखते है और मेहनत करते है उन्हें प्रतिफल देने की साजिश करता हैं।
 

 इग्नाइटेड माइंडस के खिलाफ कोई भी प्रतिबन्ध खड़ा नहीं हो सकता।
 

 
अपने कार्य में सफल होने के लिए आपको एकाग्रचित होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाना होगा।
 

 बारिश के दौरान सारे पक्षी आश्रय की तलाश करते है, लेकिन बाज बादलों के ऊपर उड़कर बादलों को ही अवॉयड कर देते हैं। समस्याए कॉमन है, लेकिन आपका एटीट्यूड इनमे डिफरेंस पैदा करता हैं|
 
 
असली शिक्षा एक इंसान की गरिमा को बढ़ाती है और उसके स्वाभिमान में वृद्धि करती है। यदि हर इंसान द्वारा शिक्षा के वास्तविक अर्थ को समझ लिया जाता और उसे मानव गतिविधि के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाता, तो ये दुनिया रहने के लिए कहीं अच्छी जगह होती।
 

 आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, लेकिन अपनी आदतें बदल सकते हैं और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देंगी।
 

 
चलिए मैं एक लीडर को परिभाषित करता हूँ। उसमे एक विजन और पैशन होना चाहिए और उसे किसी समस्या से डरना नहीं चाहिए बल्कि, उसे पता होना चाहिए कि इसे हराना कैसे हैं। सबसे ज़रूरी, उसे ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए।
 जहाँ हृदय में सच्चाई होती है वहां घर में सामंजस्य होता है; जब घर में सामंजस्य होता है, तब देश में एक व्यवस्था होती है; जब देश में व्यवस्था होती है तब दुनिया में शांति होती हैं।
 

 
शिक्षाविदों को छात्रों के बीच जांच की भावना, रचनात्मकता, उद्यमशीलता और नैतिक नेतृत्व की क्षमता का निर्माण करना चाहिए और उनका रोल मॉडल बनना चाहिए।
 

 यदि चार बातों का पालन किया जाए – एक महान लक्ष्य बनाया जाए, ज्ञान अर्जित किया जाए, कड़ी मेहनत की जाए, और दृढ रहा जाए – तो कुछ भी हासिल किया जा सकता हैं।
 

 मुझे पूरा यकीन है कि जब तक किसी ने नाकामयाबी की कड़वी गोली न चखी हो, वो कायमाबी के लिए पर्याप्त महत्वाकांक्षा नहीं रख सकता।
 

 भ्रष्टाचार जैसी बुराइयाँ कहाँ से पनपती हैं? ये कभी न ख़त्म होने वाले लालच से आती हैं। भ्रष्टाचार-मुक्त नैतिक समाज के लिए लड़ाई इस लालच के खिलाफ लड़ी जानी होगी और इसे “मैं क्या दे सकता हूँ” की भावना से बदलना होगा।
 

 मेरा संदेश, विशेष रूप से युवाओं के लिए है, कि वे अलग सोचने का साहस रखें, आविष्कार करने का साहस रखें, अनदेखे रास्तों पर चलने का साहस रखें, असंभव को खोजने और समस्याओं पर जीत हासिल करके सफल होने का साहस रखें। ये महान गुण हैं जिनके लिए उन्हें ज़रूर काम करना चाहिए। युवाओं के लिए ये मेरा सन्देश हैं।
 

जब हम बाधाओं का सामना करते हैं, हम अपने साहस और फिर से खड़े होने की ताकत के छिपे हुए भण्डार को खोज पाते हैं, जिनका हमें पता नहीं होता कि वे हैं। और केवल तब जब हम असफल होते हैं, एहसास होता है कि संसाधन हमेशा से हमारे पास थे। हमें केवल उन्हें खोजने और अपनी जीवन में आगे बढ़ाने की ज़रूरत होती हैं।


 इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।


 

Abdul Kalam Motivational Quotes in Hindi

  1. अगर हमें अपने सफलता के रास्ते पर निराशा हाथ लगती है इसका मतलब यह नहीं है कि हम कोशिश करना छोड़ दें क्योंकि हर निराशा और असफलता के पीछे ही सफलता छिपी होती है।
  2. एक महान शिक्षक बनने के लिए तीन बातें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं – ज्ञान, जुनून और करुणा।
  3. युवाओं को मेरा संदेश है कि कुछ अलग तरीके से सोचें, कुछ नया करने का प्रयत्न करें, हमेशा अपना रास्ता खुद बनाएं और असंभव को हासिल करें।
  4. असली शिक्षा एक इंसान की गरिमा को बढ़ा देती है और उसके स्वाभिमान में वृद्धि करती है। यदि हर इंसान द्वारा शिक्षा के वास्तविक अर्थ को समझ लिया जाता और उस शिक्षा को मानव गतिविधि के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाता तो यह दुनिया रहने लिए कहीं ज्यादा अच्छी जगह होती।
  5. “आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत असफलता नामक बीमारी को मारने के लिए सबसे बढ़िया दवाई है।”
  6. “सीखने से रचनात्मकता आती है, रचनात्मकता हमें सोचने की तरफ बढ़ाती है, सोचने से ज्ञान मिलता है, ज्ञान आप को महान बना देता है। “
  7. एक समझदार बुजुर्ग की मौत का मतलब होता है एक बहुत बड़ी लाइब्ररी का जलकर राख होना
  8. “बिका हुआ पत्रकार डरा हुआ विपक्ष और मुर्दा आवाम तीनों लोकतन्त्र के लिए घातक है”
  9. जिस दिन हमारे सिग्नेचर, ऑटोग्राफ में बदल जाए उस दिन मान लीजिए कि आप कामयाब हो गए हैं।
  10. आपका दिमाग ही आपकी सबसे बड़ी समस्या है, ये उन वजहों को पकड़ पकड़ कर लाता है जो बेवजह हैं।


यह भी पढ़ें:-

1) अल्वा एडीसन की सफलता की कहानी ( thomas alva edison success story in hindi)



आशा करता हूं कि आपको हमारा लेख अब्दुल कलाम के अनमोल वचन (APJ Abdul Kalam Thought in Hindi) पसंद आया होगा तो ऐसे ही लिख के साथ बने रहिए हमारे साथ| और इस लेख को अपने दोस्तों, फैमिली के साथ शेयर जरूर कीजिए जिससे कि उनको भी इस महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में पता लग सके| और आप हमें ऐसे ही नहीं जानकारी के लिए फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं | मिलते हैं ऐसे ही नई जानकारी के साथ जय हिंद वंदे मातरम|




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ