हिंदी दिवस कब मनाया जाता है और क्यों | हिंदी दिवस की विशेषताएं | हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं | हिंदी दिवस पर शायरी

Ads

हिंदी दिवस कब मनाया जाता है और क्यों | हिंदी दिवस की विशेषताएं | हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं | हिंदी दिवस पर शायरी


 

आज हिंदी दिवस है। यह हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। वर्तमान समय में हिंदी सबसे अधिक बोली जाने वाली दुनिया की तीसरी भाषा है। इसे पहली बार 14 सितंबर, 1953 को मनाया गया था। इसकी पहल राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा ने की थी। हिंदी देशभर में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसी लिए  सविंधान सभा ने हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने का निर्णय लिया था। इसके लिए 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा ने हिंदी भाषा को आधिकारिक भाषा बनाने का प्रस्ताव पेश किया था। वहीं, हिंदी के महान साहित्यकार व्यौहार राजेन्द्र सिंह की कठिन प्रयास के फलस्वरूप उनके जन्मदिन पर 14 सितंबर, 1953 से हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इसका मुख्य उद्देश्य देश के हर क्षेत्र में जन-जन को हिंदी भाषा के माध्यम से जोड़ना है। साथ ही हिंदी को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करना है|





हिन्दी दिवस पर मुख्य बिन्दु ( main point about hindi diwas in hindi) :-

  • हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है।
  • इसे पहली बार 14 सितंबर, 1953 को मनाया गया था|
  • हिंदी देशभर में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।
  • हिंदी दुनिया की सरल, समृद्ध और पुरानी भाषाओं में से एक है।
  • 14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा की ओर से हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था।
  • इसका उद्देश्य हिन्दी भाषा का विकास व देश के हर क्षेत्र में जन-जन को हिंदी भाषा के माध्यम से जोड़े रखना है।

हिन्दी हमारी देश की राष्ट्र भाषा है हिन्दी  दिवस मे लोगों को आप कुछ इस तरीके से शुभकामनाये भेज सकते है |


हिन्दी दिवस की शुभकामनाये ( hindi diwas wishes):-

 

 हिंदी-हिंदू हिन्दुस्तान,

कहते हैं, सब सीना तान,

पल भर के लिये जरा सोंचे इन्सान

रख पाते हैं हम इसका कितना ध्यान,

सिर्फ 14 सितम्बर को ही करते है

अपनी हिंदी भाषा का सम्मान

 

 हर कण में हैं हिन्दी बसी

मेरी मां की इसमें बोली बसी

मेरा मान है हिन्दी

मेरी शान है हिन्दी...

 हिन्दुस्तान की है शान हिंदी,

हर हिन्दुस्तानी की है पहचान हिंदी,

एकता की अनुपम परम्परा है हिंदी,

हर दिल का अरमान है हिंदी।

विविधताओं से भरे इस देश मेंलगी भाषाओं की फुलवारी है

इनमें हमकों सबसे प्यारी

हिंदी मातृभाषा हमारी है

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

हिंदी-हिंदू हिन्दुस्तान,

कहते हैं, सब सीना तान,

पल भर के लिये जरा सोंचे इन्सान

रख पाते हैं हम इसका कितना ध्यान,

सिर्फ 14 सितम्बर को ही करते है

अपनी हिंदी भाषा का सम्मान 

हम सब मिलकर दे सम्मान

निज भाषा पर करें अभिमान

हिंदुस्तान के माथे की बिंदी

जन-जन की आत्मा बने हिंदी

हिंदी दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

प्यार मोहब्बत भरा है जिसमे 
जिससे जुड़ी हर आशा है

मिसरी से भी मीठी है जो

वो हमारी हिंदी भाषा है।

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

एक दिन ऐसा भी आएगा
हर तरफ हिंदी परचम लहराएगा,
इस राष्ट्र भाषा का हर ज्ञाता
विद्वान भारतवासी कहलाएगा।
हिन्दी को आगे बढ़ाना है
उन्नति की राह ले जाना है
केवल इक दिन ही नहीं हमने
नित हिन्दी दिवस मनाना है।
बोलने वालों की ताकत भाषा,
लिखने वाले का अभिमान हैं भाषा,
सब बोलियों के सिर पर बैठी,
मेरी प्यारी हिंदी भाषा।


 

यह भी पढ़ें:-

1) अल्वा एडीसन की सफलता की कहानी ( thomas alva edison success story in hindi)



आशा करता हूं कि आपको हमारा लेख  हिंदी दिवस कब मनाया जाता है और क्यों |  | हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं पसंद आया होगा तो ऐसे ही लिख के साथ बने रहिए हमारे साथ| और इस लेख को अपने दोस्तों, फैमिली के साथ शेयर जरूर कीजिए जिससे कि उनको भी इस महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में पता लग सके| और आप हमें ऐसे ही नहीं जानकारी के लिए फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं | मिलते हैं ऐसे ही नई जानकारी के साथ जय हिंद वंदे मातरम|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ